Loading...

गगल एयरपोर्ट से इंडिगो की नई फ्लाइट, इस माह से मिलेगी सुविधा

हिमाचलनाउ डेस्क 9 Feb 2025 Edited 9 Feb Quick read

Himachalnow / धर्मशाला

धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल एयरपोर्ट) से हवाई यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने अप्रैल से कांगड़ा से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है।

नई फ्लाइट का शेड्यूल

अब तक कांगड़ा एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरती थी, लेकिन इंडिगो की नई फ्लाइट के जुड़ने से अब शाम 4:20 बजे भी कांगड़ा से दिल्ली के लिए उड़ान संभव होगी। यह फ्लाइट शाम 5:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी

इन रूट्स पर भी बढ़ेगी हवाई सेवाएं

गर्मियों में बढ़ने वाले पर्यटन को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा से दिल्ली, जयपुर और देहरादून के लिए करीब छह नई फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी

इसके अलावा,

  • नोएडा से धर्मशाला,
  • धर्मशाला से जयपुर,
  • धर्मशाला से देहरादून के लिए भी नई उड़ानें प्रस्तावित हैं।
  • स्पाइसजेट भी दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है।

हवाई सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार

  • कांगड़ा हवाई अड्डे पर सनराइज से सनसेट तक उड़ानों का संचालन करने की योजना बनाई जा रही है।
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि 24 घंटे निगरानी बनी रहे।

कम हो सकता है हवाई किराया

  • एलायंस एयर की कांगड़ा से शिमला के लिए उड़ान का किराया कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • वर्तमान में इसका न्यूनतम किराया ₹2271 है, जो घटकर ₹1700 तक आ सकता है।

यात्रियों को होगा लाभ

नई उड़ानों के जुड़ने से हिमाचल के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा होगा। दिल्ली, जयपुर और देहरादून के लिए नई सेवाएं यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएंगी।