EKYC / 31 जनवरी तक करवाएं अपने घरों के बिजली मीटरों की केवाईसी
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
घरेलू उपभोक्ताओं से अपील
EKYC / 31 जनवरी तक करवाएं अपने घरों के बिजली मीटरों की केवाईसी /हि.प्र.रा.वि.प.लि. उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले विद्युत उप-मंडल चौकीमन्यार के सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने घरों के बिजली मीटरों की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 31 जनवरी 2025 तक अपनी केवाईसी पूरी करवा लें। ऐसा न करने पर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है, और इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मोबाइल के माध्यम से केवाईसी सुविधा
यदि कोई उपभोक्ता दफ्तर आकर केवाईसी करवाने में असमर्थ है, तो वे मोबाइल फोन के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उपभोक्ता अपना नया या पुराना बिजली का बिल और आधार कार्ड व्हाट्सएप के जरिए नीचे दिए गए फोन नंबरों पर भेज सकते हैं:
- सहायक अभियंता, चौकीमन्यार: 9418864020
- वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार: 8628096167
लाभ से वंचित न रहें
सहायक अभियंता ई. रवि धीमान ने बताया कि केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर उपभोक्ता सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाने और सहयोग देने की अपील की।