Coronavirus/ कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट, एक्टिव केस…

BySAPNA THAKUR

Oct 9, 2021

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि प्रदेश में रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मामले संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और तीन से चार मरीजों की मौत भी हो रही है। बावजूद इसके प्रदेश में पहले के मुकाबले एक्टिव केस कम है। वही प्रदेश में 200 के करीब लोग प्रतिदिन स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे हैं।

कोरोना एक्टिव केस 1402 ही रह गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस दो जिलों में हैं। कांगड़ा में 397, हमीरपुर में 379 और मंडी में 195 सक्रिय मामले हैं। मंडी और शिमला में भी आंकड़ा सौ से पार है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3678 पहुंच गया है।

उधर, कोरोना के चलते हिमाचल में तरह-तरह के वैरियंट आए है। इसमें यूके स्ट्रैन, डेल्टा, डेल्टा प्लस, अफ्रीकन स्ट्रेन सहित अन्य वैरियंट कमजोर पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मामले घट रहे हैं लेकिन अगर भीड़ उमड़ी रही तो मामलों में इजाफा होगा।

The short URL is: