Loading...

JOBS / 40 पदों के लिए परवाणू में कैंपस इंटरव्यू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 11 Jan 2025 Edited 10 Jan 1 min read

Himachalnow / सोलन

मैकेनिकल और फिटर डिप्लोमा धारकों के लिए शानदार अवसर, 14 जनवरी को सोलन में भर्ती

मैसर्ज़ नैना सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड , परवाणू में 40 पदों पर भर्ती के लिए 14 जनवरी, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. से मैकेनिकल और फिटर डिप्लोमा निर्धारित है, जबकि आयु सीमा 22 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन टैब के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद, अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा। ध्यान दें, आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे अपने सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्र और दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय, सोलन में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। हालांकि, कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 या मोबाइल नंबर 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।