लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ABVP की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल खत्म, सरकार से ये रखीं मांगें

PARUL | 10 सितंबर 2024 at 6:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

ABVP की नाहन इकाई की ओर से प्रदेश स्तरीय और कॉलेज की मांगों को लेकर की गई 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल का आज समापन हुआ। इस मौके पर इकाई के नगर उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया।

बता दें कि एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनावों की बहाली, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा और परिणाम की गड़बड़ियों का समाधान, शिक्षण संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने जैसी मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा छात्र कार्यकर्ताओं ने शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन वापस करने, नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई, कानून व्यवस्था को बेहतर करने और छात्रों के लिए ब्वायज हॉस्टल की सुविधा देने की मांग भी सरकार से पूरी करने की अपील की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]