Featured News

HNN/ऊना

जिला ऊना में जन्नत होटल संतोषगढ़ के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य युवक घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी नंगल, पंजाब के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान दमन सैणी निवासी संतोषगढ़ और गुरदीप सिंह निवासी नंगल, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमन सैणी, गुरप्रीत व गुरदीप सिंह बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम से अजौली आए थे। इस दौरान जन्नत होटल के पास एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक को ओवरटेक करते समय साइड से टक्कर मारी दी।

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के दौरान दमन सैणी व गुरदीप सिंह सडक़ से दूसरी तरफ कच्चे में गिर गए, जबकि गुरप्रीत सिंह का सिर गिरते समय ट्रक की किसी नुकीली चीज के साथ टकरा गया और लहुलूहान हो गया।

जिसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ लाया गया, जहां पर गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Share On Whatsapp