HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सचिवालय में हजारों अधिकारी-कर्मचारियों की कतारें लगी रही। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी।
इसके बाद एचएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन जरूरी है, इसलिए अधिकारियों का यह कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाषीश पांडा सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group