The-government-was-kind-to-.jpg

आउटसोर्स कर्मियों पर सरकार हुई मेहरबान

HNN/ नाहन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए गठित की गई कमेटी के लिए आउट सोर्स कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। संघ ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में लगे हुए 40 हजार कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाए जाने के लिए कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

संघ ने कहा कि कोरोना काल में नियुक्त किए गए आउट सोर्स कर्मचारियों क़ो जो सेवा विस्तार तीन माह के लिए दिया गया है इसके लिए भी संघ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार प्रकट करता है।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन आउट सोर्स कर्मचारी यूनियन अपने आउट सोर्स कर्मचारी प्रदेश महासंघ के उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना करते है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: