FIRE-2.jpg

लकड़ी का गोदाम जलकर राख, लाखों का नुक्सान

HNN/ ऊना

जिला मुख्यालय से सटी रक्‍कड़ कॉलोनी में एक लकड़ी का गोदाम जलकर राख हो गया। अग्निकांड में गोदाम में रखें कीमती लकड़ी आग की भेंट चढ़ गई है जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कर्मचारी की हालत अभी स्थिर है। गोदाम में आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है सदर पुलिस थाना की टीम जाँच कर रही है।

जानकारी अनुसार ऊना शहर से सटी रक्कड़ कॉलोनी में नीलम एंड कंपनी के लकड़ी के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग भड़कती देख इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुक्सान आंका गया है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: