Featured News

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की रहने वाली कृतिका ने राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कृतिका की उपलब्धि पर उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि बिहार के पटना में 28 से 23 मार्च तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

हिमाचल की तरफ से 30 पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 10 लड़कियां शामिल थी। इनमें कृतिका ने अकेले 76 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल को कांस्य पदक जिताया। वही कृतिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों परिजनों और प्रशिक्षकों को दिया है।

उधर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि अब कृतिका का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया चलेगी।

Share On Whatsapp