Featured News

बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Dec 4, 2021
dead-1.jpg
Share On Whatsapp

HNN/ ऊना

जिला ऊना के सदर थाना के तहत सड़क हादसे में घायल हुए एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने महिला को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रचना देवी निवासी बहडाला 30 दिसंबर को पैदल जा रही थी कि अचानक ही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसके बाद महिला को लहूलुहान अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां से महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

यहां महिला तकरीबन 1 सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही और अब आखिरकार महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। खबर की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

Share On Whatsapp