अब यहां तेंदुए की दहशत से सहमे लोग, बकरे को बचाने खूंखार से भिड़ी महिला…

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और सोलन के बाद अब जिला बिलासपुर में भी तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। ग्राम पंचायत पंजगाई के गांव कुनणु में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर बकरे पर हमला कर दिया। बकरे की मालकिन काली देवी ने जब बकरे पर हमला करते तेंदुए को देखा तो वह उसे बचाने के लिए खूंखार से भिड़ गई।

इस दौरान महिला ने अपनी जान की परवाह न किए बिना बकरे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद तेंदुआ भी वहां से भाग खड़ा हुआ। हालाँकि गनीमत यह रही कि तेंदुए ने महिला पर हमला नहीं किया। उधर, तेंदुए की दहशत से यहां लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों की मानें तो तेंदुआ आए दिन पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। खासकर शिमला और सोलन में घटी तेंदुए की वारदातों के बाद से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में पकड़ने की गुहार लगाई है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: