वीकेंड पर हिमाचल में उमड़े सैलानी, पर्यटन स्थल गुलजार……

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही जारी रही। प्रदेश में सैलानियों की आमद बढ़ने से होटलों में ऑक्युपेंसी भी बढ़ी है जिससे पर्यटन कारोबार भी इन दिनों अच्छा चला हुआ है।

बता दें कि शनिवार के बाद रविवार को भी राजधानी शिमला सहित, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, खज्जियार, चायल, सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा, कसौली और धर्मशाला के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलज़ार रहे। प्रदेश में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात और अन्य प्रदेशों से सैलानी प्रदेश की हसीन वादियों में पहुँच रहे है।

राजधानी शिमला में वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। शिमला के रिज मैदान, मालरोड सहित साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी व नारकंडा पर्यटकों से गुलजार रहे। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से रविवार को गुलजार हो उठी है। मनाली के सोलंगनाला व रोहतांग में बर्फ के बीच अठखेलियां करने का रोमांच पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।

मनाली से निकलकर बड़ी संख्या में पर्यटक जनजातीय लाहुल घाटी तक भी पहुंच रहे हैं। कसौली और चायल में भी सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: