जी आर मुसाफिर ने मनाया अपना 76वां जन्मदिन, पच्छाद की जनता का किया धन्यवाद

मुसाफिर ने कहा -2022 के विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे इलेक्शन

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने आज अपना 76वां जन्मदिन मनाया। इस उपलक्ष्य पर मुसाफिर ने कहा कि उन्हें पच्छाद की जनता से आज तक बहुत प्यार और सम्मान मिला है वो इसके लिए यहां की जनता के ऋणी है और हमेशा उनके कर्जदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब से पच्छाद की जनता की सेवा करने का मौका मिला है, वह मेरा सौभाग्य है बहुत से विकासकार्य पच्छाद में हुए है।

परन्तु विकास एक निरंतर प्रक्रिया है इसलिए कुछ कमियां भी रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि जितना भी विकास उनके कार्यकाल में पच्छाद में हुआ है उसका श्रेय वो पच्छाद की जनता ओर पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंहको देते है। क्योंकि अगर यहाँ की जनता की सपोर्ट ओर राजा साहब का आशीर्वाद उनके साथ नही होता तो वह कुछ नही कर पाते। उन्होंने कहा कि आने वाले इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह इलेक्शन लड़ेंगे। आज सोलन रेस्टहाउस में पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जी आर मुसाफिर का जन्मदिन मनाया गया। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा की अध्यक्षता में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रत्येक पोलिंग बूथ का दौरा किया और हर जगह कार्यकर्ताओं ने उन्हें ये कहा कि आप 2022 का चुनाव लड़ो और उनके नाम का प्रस्ताव भी प्रत्येक जॉन एवम पोलिंग बूथ से पारित किया है। उन्होंने कहा कि अपने जिला के कुछ बड़े नेता और दूसरे जिला के भी कुछ नेता पच्छाद में षडयंत्र रचकर पच्छाद कांग्रेस संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है। उन षडयंत्रकरियो को एक्सपॉज करने, कार्यकर्ताओं के आहवान ओर कांग्रेस के मिशन 22 को पूरा करने के लिए आज ये निर्णय लेता हूँ कि 2022 का चुनाव अब निश्चित रूप से लड़ेंगे, टिकेट भी हमारी होगी ओर जीत भी हमारी होगी।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: