मंडल उपाध्यक्ष समेत 11 और पदाधिकारी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

HNN / शिमला

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा की कार्यवाही लगातार जारी है। भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर बीते कल जहां 15 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया। तो वही , आज 11 ओर पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इसमें मंडल उपाध्यक्ष महावीर झगटा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र धौलटा के अलावा कार्यसमिति सदस्य कृष्ण चंद मांटा, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, निक्कम सिंह बालटू, बलवीर ठाकुर, श्याम शर्मा और मोहिंद्र झगटा को निष्कासित किया है। इस संबंध में मंगलवार सुबह पार्टी की ओर से निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले  भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई का चाबुक चला था।  


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: