हिमाचल – फिर टला बड़ा हादसा, सवारियों में मची अफरा-तफरी, छह यात्री घायल

HNN / किन्नौर

हिमाचल प्रदेश में फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। मामला जिला किन्नौर का है जहां निगुलसरी में एक बार फ‍िर से पहाड़ दरका है। जानकारी के अनुसार आज सुबह ताबो से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस पर निगुलसरी में अचानक मलबा गिर गया।

हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही है कि यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई है, एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया गया है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: