लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

8 दिसम्बर को पूरी सतर्कता से होगी मतगणना, अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 4:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल 7 दिसम्बर को करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें 161 टेबल ईवीएम और 48 टेबल डाक मतपत्रो की गिनती के लिए स्थापित होंगे। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उन्हें मतगणना कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मतगणना हॉल में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना के दिन यानि 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजैंट, आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे।

अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेगें। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवार को प्राप्त मतपत्रों की संख्या की घोषणा की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]