लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

61 वर्षीय पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL | 15 मई 2024 at 11:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान स्वरूप सिंह रंधावा (61) पुत्र सागर सिंह रंधावा निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वरूप सिंह रंधावा पिछले कुछ दिनों से घर में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी घर में नहीं थी। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसने पंचायत प्रतिनिधि को सूचित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]