44 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में 44 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चताड़ा जिला ऊना के रूप हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार घर पर मौजूद था। इस दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करावाया। अजय ने जहर क्यों निगला अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।