HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के ढली थाना के तहत 40 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मृतका की पहचान संगीता (40) पत्नी बुध सिंह निवासी गांव सेरी शिलोनबाग के रूप में हुई है।
मृतका के दो बच्चे है जिनमें से एक दसवीं और एक आठवीं में पढ़ता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, संगीता ने अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसे तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





