Loading...

38 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 16 Aug 2024, 12:38 PM | Updated: 16 Aug 2024, 12:38 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते जोगीबाड़ा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान दीप नारायण (38) निवासी राम नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले सात-आठ दिन से लापता था।

हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव जोगीबाड़ा के पास पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टंम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।