लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

38 वर्षीय महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 16 अक्तूबर 2021 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना शाहपुर के तहत नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर दो हाड़ा में एक महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त 38 वर्षीय उषा देवी पत्नी सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ मायके पक्ष ने मृतक महिला के ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लिहाजा पुलिस ने भी मृतक महिला की सास को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार उषा देवी ने देर रात दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान मायके पक्ष ने सास रोशनी देवी पर उषा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया जबकि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]