बगैर पूर्व सूचना के कर्मचारी अमल में लाएंगे कार्रवाई, बोर्ड ने जारी की अपील
HNN/नाहन
अगर आपने अभी तक बिजली का बिल नहीं भरा है तो सावधान हो जाइए। बोर्ड ने लंबित बिलों के भुगतान के लिए 31 मार्च तक की तिथि फाइनल की है। इस बीच अपना बिल जमा करवा दें। अन्यथा बोर्ड के कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस के आपका कनेक्शन काट देंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला सिरमौर का विद्युत बोर्ड अभी सभी मंडलों और उपमंंडलों में उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने की अपील कर रहा है। कई उपमंडलों में उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये की पेडेंसी चल रही है। बिजली बोर्ड के बागथन स्थित उपमंडल ने भी इसे लेकर अपील जारी की है। इस उपमंडल में 5,97,978 रुपये की राशि उपभोक्ताओं पर लंबित पड़ी है।
करीब 786 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बिल नहीं भरा है। ऐसे में सहायक अभियंता ने अपील की कि उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा करवा दें। बिल के भुगतान के लिए बोर्ड का कार्यालय 31 मार्च तक बिना किसी अवकाश के सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक खुला रहेगा। ताकि उपभोक्ता अपना बिल आसानी से जमा करवा सकें।
उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। बिजली बोर्ड के बागथन उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की समापन बाध्यता के चलते उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करें। इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
इस अवधि के बीच यदि फिर भी उपभोक्ता अपना बिल नहीं भरेंगे तो बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काट देंगे। इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बिल भरने के कई माध्यम हैं। अपनी सहूलियत के अनुसार उपभोक्ता किसी भी माध्यम से बिल भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली बोर्ड को सहयोग दें।
ऐसे भी भर सकते हैं बिल
बिजली बोर्ड के कार्यालयों के साथ साथ उपभोक्ता अपना बिल लोक मित्र केंद्र में भी जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा एचपीएसईबीएल की वेबसाइट hpsebl.in और एचपीएसईबीएल के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





