Loading...

30 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 12 Sep 2023, 12:31 PM | Updated: 12 Sep 2023, 12:31 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर से एक विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मीनाक्षी कालिया पत्नी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका मीनाक्षी की शादी पिछले साल ही घुमारवीं के बम्म गांव में हुई थी। लेकिन वह बीते एक महीने अपने मायके भोरंज इलाके के कक्कड़ गाँव में ही रह रही थी। जिस दौरान उसने रविवार की रात को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।

जब पुलिस को इस घटना की सुचना मिली तो पुलिस की टीम ने मौके पर पंहुच कर मामला दर्ज किया और मीनाक्षी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉ.आकृति शर्मा एसपी हमीरपुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।