HNN/नाहन
जिला सिरमौर के दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच 07 जल्द ही फोरलेन बनने जा रहा हैं। कालाअंब से पांवटा साहिब उपमंडल के सूरजपुर बाता चौक तक 50 किलोमीटर का एरिया डबल लेन से फोरलेन होगा। फोरलेन के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा 8 करोड़ रुपए का कंसल्टेंसी टेंडर कुछ समय पूर्व ही लगाया गया था।
जोकि लाइन कंसल्टेंसी कंपनी भोपाल को मिला है, कंपनी इन दिनों फोरलेन के लिए लगातार एलाइनमेंट सर्वे कर रही है। कालाअंब से पांवटा साहिब तक फोरलेन 30 से 45 मीटर चौड़ा बनेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार फोरलेन को 40 से 45 मीटर चौड़ा बनाया जाता है। मगर कुछ स्थानों छोटी ड्रेन और फुटपाथ नहीं बनाया जाता है, वहां पर 30 से 40 मीटर फोरलेन बनता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लायन कंसल्टेंसी कंपनी इन दिनों सर्वे का काम कर रही है। 50 किलोमीटर फोरलेन के निर्माण के लिए कंपनी तीन एलाइनमेंट बनाकर नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता को सौंपेगी। उसके यह रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को को भेजी जाएगी। मंत्रालय की स्वीकृति के बाद सड़क की डीपीआर तैयार होगी। फिर फोरलेन के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
करीब 3 वर्ष पहले एनएच 07 पांवटा साहिब यमुना ब्रिज से लेकर सूरजपुर बाता चौक तक 6.2 किलोमीटर को पहले ही फोरलेन बनाया जा चुका है। क्योंकि इस क्षेत्र में अत्यधिक दुर्घटनाएं होती थी। पिछले कुछ वर्षों से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड राज्य के लिए जाने वाले वाहनों की भारी संख्या कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर लगातार बढ़ती जा रही है। इस हाइवे पर 10 से 15 हजार वाहन हररोज अप-डाउन करते हैं।
उधर, नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता मनोज सहगल कि कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए लायन कंसल्टेंसी कंपनी भोपाल द्वारा सर्वे किया जा रहा है। कंपनी द्वारा तीन एलाइनमेंट बनाकर दी जाएगी।
1350 करोड़ रुपए से सिरमौर जिला में हो रहा हिमाचल के पहले ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 इन दिनों हिमाचल प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी चला हुआ है। 1350 करोड़ रुपए की लागत से पहले ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण पांवटा साहिब से लेकर मिनस फ्रेंडस पुल तक जिला सिरमौर में 103 किलोमीटर सीमा में ग्रीन कॉरिडोर का कार्य चल रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group