HNN / मनाली
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के तहत आते गांव बुरूआ में एक घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति चंद मिनटों में राख हो गई। इस अग्निकांड से 3 परिवारों के 19 सदस्य बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार खेमराज, उत्तमचंद और टेडी सिंह का परिवार एक ही घर में रहता था। शनिवार शाम को अचानक उनके मकान में आग लग गई।
देखते ही देखते काष्ठकुणी शैली से बने इस पूरे मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि जिस समय घर में आग लगी उस वक्त घर के लोग बाहर बगीचे में काम कर रहे थे। जैसे ही परिवार के सदस्यों को घर में आग लगने की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके चलते घर के अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। उधर, राजस्व विभाग को नुक्सान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तय नियमावली के तहत मुआवजा और फौरी राहत राशि दी जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





