Loading...

3 दिन सिरमौर के दौरे पर रहेंगे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा

By Ankita Published: 19 Mar 2024, 9:00 PM | Updated: 19 Mar 2024, 9:00 PM 1 min read

राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा महामंत्री सहित यह भी रहेंगे मौजूद….

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा 27 मार्च से 3 दिनों तक सिरमौर जिला का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान तिलक राज शर्मा के साथ राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सिकंदर कुमार भी सिरमौर दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को दोनों भाजपा नेता पच्छाद के सराहां और नाहन में भाजपा मंडलों की बैठकें करेंगे और रात्रि विश्राम के लिए पांवटा साहिब पहुंचेंगे। रणवीर ठाकुर ने बताया कि 28 मार्च को प्रदेश भाजपा के युवा नेता पांवटा और शिलाई भाजपा मंडलों की बैठकों को संबोधित करके रात्रि ठहराव के लिए हरिपुरधार पहुंचेंगे।

29 मार्च को रेणुका भाजपा मंडल की बैठक संबोधित करके दोनों भाजपा नेता शिमला लौट जाएंगे। रणबीर ठाकुर ने बताया कि इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के युवा नेता सिरमौर जिला के युवाओं में नई चेतना जागृत कर उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान जी तोड़ मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि शिमला संसदीय सीट पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।