26 वर्षीय जिला परिषद सदस्य कविता कंटूू का जंगल में फंदे पर लटका मिला शव

BySAPNA THAKUR

Nov 23, 2021

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जिला परिषद सदस्य कविता कंटूू का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में जंगल से फंदे पर लटका हुआ मिला है। यह आत्महत्या है या किसी की सोची समझी साजिश पुलिस पता लगाने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह यह शव समहरहिल में सांगटी के जंगल से बरामद हुआ है।

26 वर्षीय कविता कॉन्टू रामपुर जिला परिषद की सदस्य थी। बताया जा रहा है कि जब किसी ने सांगटी के जंगल में कविता कंटूू का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो इस बाबत जानकारी तुरंत बालूगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लिया तथा मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: