लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL | 16 मई 2024 at 7:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत 22 वर्षीय युवक ने भटोली कलां स्थित कंपनी में ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान गुरमीत निवासी जाखड़ कनेता ग्राम पंचायत नालका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत आईटीआई करने के बाद भटोली कलां में एक माइक्रो क्राफ्ट कंपनी में नौकरी करता था। इस दौरान उसने कंपनी की तीसरी मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक को तीसरी मंजिल में बैठा हुआ दिखाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसके पास मोबाइल भी रखा हुआ है, जबकि कंपनी में मोबाइल ले जाने की पाबंदी है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]