HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में 20 विद्यार्थियों की संख्या वाले 65 हाई और 18 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंद होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिलों से डाटा एकत्र कर सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इन 83 स्कूलों के नजदीक सटे स्कूलों और वहां पंजीकृत विद्यार्थियों की जानकारी भी साथ में दी जाएगी।
शिमला में 40, लाहौल-स्पीति में 22, किन्नौर में 9 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है। कांगड़ा के पांच, हमीरपुर के तीन और ऊना, कुल्लू, चंबा व मंडी में एक-एक कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बीते दिनों ही प्रदेश सरकार ने पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 419 प्राइमरी-मिडल स्कूल मर्ज किए हैं। प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर और मिडल स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे में मर्ज किया गया है। मर्ज किए गए स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिले दे दिए गए हैं। यहां से शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बदलने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। अब दूसरे चरण में 20 विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई स्कूलों और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है।
निदेशालय ने 83 ऐसे स्कूल चिन्हित कर लिए हैं। जहां 20 या इससे कम विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं। मर्ज किए जाने वाले स्कूलों से कितनी दूरी पर नजदीक स्कूल हैं, इसकी जानकारी भी सरकार को दी जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





