Loading...

20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Ankita Published: 1 Jul 2024, 8:23 PM | Updated: 1 Jul 2024, 8:23 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के मरयाणी गांव की एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतका की पहचान ऊषा देवी (20) पत्नी अभिषेक कुमार निवासी भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पडयालग के गांव मरयाणी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला गत रविवार को ही अपने मायके से लौटी थी। करीब 8 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि वे घर के काम में लगे हुए थे। जब उन्होंने महिला के कमरे में जाकर देखा तो उसने पंखे से दुपट्टे के साथ फंदा लगाया हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बता दें महिला का पति बद्दी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।