HNN/ऊना
जिला ऊना में 20 वर्षीय गर्भवती प्रवासी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार निवासी अंशु के रूप में हुई है जोकि अपने परिवार सहित उपमंडल हरोली के बाथड़ी में झुग्गियों में रहती थी।
बता दें कि गर्भवती अंशु को रविवार देर शाम प्रसव पीड़ा हुई, जिसके चलते परिजन गंभीर हालत में गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि महिला का खून 3 ग्राम है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ऐसे में ब्लड बैंक की टीम को बुलाया गया और आपात स्थिति में उसे रक्त चढ़ाने की व्यवस्था की गई, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि महिला को बचाने के पूरे प्रयास किए गए थे, लेकिन खून कम होने और अधिक बीमार होने के चलते उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया गया है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा 4 चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है, जोकि इस मामले की जांच करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





