The-dead-body-of-a-person-m.jpg

2 माह से लापता चल रहे व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। उक्त व्यक्ति 2 महीने से लापता चल रहा था जिसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। हालांकि यह आत्महत्या है या कुछ और इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पालमपुर के बंदला-कंडी सड़क पर सौरभ वन विहार के समीप कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया गया।

जब पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाई तो यह शव ओडिशा के भवनपुर निवासी भक्ति प्रसाद (28) का निकला जोकि 2 महीने से लापता था। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने पुष्टि की है।


Posted

in

,

by

Tags: