रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। आज इस जंग का आठवां दिन था। बता दें कि अब तक कुल 18000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। इनमें से अभी तक ऑपरेशन गंगा के तहत 6400 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है। हालांकि भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का पूरा पूरा प्रयास कर रही है।
उधर, यूक्रेन संकट के बीच उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि लगभग 3,500 भारतीयों के साथ 17 उड़ानें शुक्रवार को भारत आने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों में 7,400 से अधिक लोगों को विशेष उड़ानों से भारत वापस लाया जाएगा। वहीं अब तक दो भारतीय छात्रों की यूक्रेन में मौत भी हो चुकी है। इनमें एक कर्नाटक का रहने वाला था तो दूसरा पंजाब निवासी था।