Loading...

17 लाख रुपये का पशु औषधालय लोगों को समर्पित

By NEHA Published: 12 Sep 2024, 1:03 PM | Updated: 12 Sep 2024, 1:03 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

बैजनाथ (कांगड़ा) में सीपीएस किशोरी लाल ने पंचायत क्योर में 17 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय के नवनिर्मित भवन को लोगों को समर्पित किया। इस पशु औषधालय से चार पंचायतों के लगभग 2,000 पशुपालकों को पशु उपचार आदि का लाभ मिलेगा।

सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर उनकी आय बढ़ाने के लिए दूध के मूल्यों को बढ़ाया गया है। इसके अलावा मोबाइल पशुपालन वैन सुविधा आरंभ की है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और लोगों की मांग और जरूरत के अनुरूप विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उपनिदेशक डॉ. मोहिंद्र ने विभाग की योजनाओं और जिला में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर सीपीएस ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं को उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेजा गया।