16 मार्च से लापता चल रहे व्यक्ति का पौंग डैम के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ByAnkita

Mar 22, 2023

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान अमर सिंह (63), निवासी भेरता ,पंचायत लोहारा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह 16 मार्च से लापता था। जिसके बाद आज मृतक के भतीजे ने बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे अमर का शव देखा। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। हालांकि मृतक के परिजनों ने किसी व्यक्ति पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: