लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

12 वर्षीय लड़के की सांप के काटने से हुई मौत

PARUL | 17 सितंबर 2023 at 12:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में अंब थाना के तहत आने वाले स्थोतर गांव में एक 12 वर्षीय लड़के की सांप के काटने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र दलविंद्र सिंह निवासी स्थोत्तर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह बीती रात सो रहा था कि सुबह के समय उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वसूधा सूद डीएसपी अंब बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, शव के पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें