HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत घुरकड़ी से हेरोइन, चरस और हज़ारों रुपए की नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपए नकद और आठ माेबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी की पहचान रिंकू निवासी वार्ड-1 ग्राम पंचायत घुरकड़ी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से आरोपी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कांगड़ा पुलिस की टीम ने एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर रिंकू के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि रिंकू पहले भी बहुत ही शातिर तरीके से कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





