Loading...

हिमाचल विधानसभा में हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर हंगामा

By PARUL Published: 10 Sep 2024, 10:50 AM | Updated: 10 Sep 2024, 12:27 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में तीखी नोकझोंक हुई। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार के उत्तर में विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के उत्तर में विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद की है, यह आनन फानन में लिया गया निर्णय है।

विधायक रणधीर शर्मा ने पूछा कि हिमकेयर के लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया में नियमों में क्या बदलाव किया है। निजी अस्पतालों में योजना में कोई अनियमितता नहीं पाए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री ने की है। क्या इसके लिए कोई समिति बनाई थी, जिसने जांच की हो?नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सहारा योजना के तहत मिलने वाली राशि रोक दी है। 5,329 लोगों को पैसा नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर में निजी अस्पतालों की इंपैनलमेंट खत्म की गई है। निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन बिल 25 हजार की जगह एक लाख बना दिया। सरकार योजना की जांच कर रही है। वहीं, सहारा योजना पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। इसमें कौन-कौन लाभार्थी शामिल हुए हैं, इसको देखा जा रहा है।