Teacher-suspended-for-showi.jpg

हिमाचल में फर्जी डिग्री लेकर नौकरी कर रही अध्यापिका सस्पेंड

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्री लेकर नौकरी कर रही अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिला के एक स्कूल में टीजीटी शिक्षिका साल 2016 में नियुक्त हुई थी। जिस समय स्कूल में उनकी नियुक्ति हुई, उस समय नियुक्ति संबंधी सभी तरह की दस्तावेज उन्होंने लगाए थे।

कॉन्ट्रैक्ट पीरियड पूरा करने के बाद टीजीटी शिक्षिका 2020 में रेगुलर हो गई। नियमितीकरण के समय छंटनी के दौरान यह पाया गया कि उत्तर प्रदेश के भारतीय शिक्षा परिषद से शिक्षिका ने बीएड पास की है। इस विश्वविद्यालय को यूजीसी दिल्ली ने फर्जी घोषित किया है।

इस पर अध्यापिका की नियमितीकरण की प्रक्रिया को रोक कर तत्काल सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया, लेकिन अध्यापिका ने आदेश को रद्द करने और अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए साल 2022 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की।

न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया। साल 2023 में अध्यापिका ने हाईकोर्ट में एलपीए दायर की। न्यायालय ने इस साल अप्रैल में एलपीए का निपटारा करते हुए मामले को खारिज कर दिया। शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 जुलाई को अध्यापिका को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।


Copy Short URL


WA

by

Tags: