लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में नदी से बरामद हुए महिला और बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

SAPNA THAKUR | 21 दिसंबर 2021 at 10:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने नदी में एक महिला सहित बच्चे का शव पब्बर नदी में तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है लिहाजा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोनों के शव पानी में कैसे आए इसके कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र 35 से 40 जबकि बच्चे की उम्र 7 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]