SNOW3-2.jpg

हिमाचल में कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। आलम यह है कि लोगों का सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

तापमान में गिरावट आने के चलते नदियां-नाले-झरने जमने लग पड़े हैं। इतना ही नहीं ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड के लगातार बढ़ने से पानी की पाइपें जाम होने लगी हैं। सड़कों पर बर्फ जम गई है जिससे फिसलन बढ़ गई है और वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है।

तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मैदानी क्षेत्र इन दिनों कोहरे की चपेट में है जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा लगातार बना रहता है। कोहरा दुर्घटनाओं का कारण तो बनता ही है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक है। कोहरे में अधिक समय तक रहने से स्नोफीलिया, फेशियल पेल्सी (चेहरे का लकवा), जुकाम, सेनोसाइटिस और रक्तचाप की आशंका रहती है।


Posted

in

,

by

Tags: