हिमाचल में इस दिन से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी….

By Ankita Published: 28 Jul 2024, 3:27 PM | Updated: 28 Jul 2024, 3:27 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से हल्की धूप खिली हुई हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इन दिनों मानसून सक्रिय नहीं है। इस कारण कुछ क्षेत्रों में ही बादल बरसे रहे हैं।

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं। बता दें सोमवार से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से अधिकांश जगह मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।