Loading...

हमीरपुर में दुष्कर्म का विरोध करने वाली महिला की PGI में मौत, नाबालिग आरोपी फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 8 Nov 2025 Edited 8 Nov 1 min read

हमीरपुर में दर्दनाक घटना के बाद सनसनी फैल गई है। दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग के हमले में घायल हुई महिला ने शुक्रवार रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। 40 वर्षीय यह महिला बीते पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी।

हमीरपुर

दुष्कर्म का विरोध करने पर किया हमला
जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को महिला घास काटने खेतों में गई थी, तभी 14 वर्षीय नाबालिग लड़का दुराचार की नीयत से उसके पास पहुंचा। महिला के विरोध करने पर दोनों में झड़प हुई और आरोपी ने दराती और डंडे से महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

गांववालों ने दी सूचना, महिला रेफर हुई PGI
गांव के एक व्यक्ति ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो उसने परिजनों को बताया और तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था।

घटना स्थल से बरामद हुए हथियार, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने घटना स्थल से दराती, डंडा, पेन और टूटी स्केल के टुकड़े बरामद किए हैं। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है कि महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी नाबालिग की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और जांच जारी है।