Loading...

स्वच्छता अभियान : महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इको क्लब की पहल

By PARUL Published: 12 Sep 2024, 10:29 AM | Updated: 12 Sep 2024, 10:29 AM 1 min read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवियों व इको क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।महाविद्यालय के स्वयंसेवीयों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास उगी हुई झाड़ियों को काटा गया, एनएसएस वाटिका व क्यारियों का सौंदर्यकरण किया गया।

इस एक दिवसीय विशेष्य स्वच्छता शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम सिंह ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं देश में स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा, डॉ० रामकुमार नेगी, मैडम कविता कौशल,नवीन शर्मा व कर्मचारी उपस्थित रहे।