Loading...

सोलन में बोलेरो से 12 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

By PARUL Published: 6 Oct 2024, 9:07 PM | Updated: 6 Oct 2024, 9:09 PM 1 min read

HNN/सोलन

सोलन पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर धर्मपुर से सोलन की ओर आ रहे हैं।

पुलिस ने शमलेच में नाकाबंदी की और धर्मपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका, जिसमें तीन आरोपी बैठे थे। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों के कब्जे से करीब 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।