लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

सैनधार के निशांत अत्री ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सांसद सुरेश कश्यप के बेटे का लौटाया खोया हुआ पर्स

Ankita | 8 मार्च 2023 at 8:02 pm

बेटे विपुल का पर्स लौटाने पर सांसद सुरेश कश्यप ने निशांत अत्री का किया आभार व्यक्त

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के समीप यशवंत विहार में आज बुधवार को निशांत अत्री ने ईमानदारी और सच्ची निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए सांसद सुरेश कश्यप के बेटे विपुल कश्यप का खोया हुआ पर्स लौटाया है। बता दें सैनधार के निशांत अत्री यशवंत विहार कॉलोनी में साइबर कैफे चलाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद सुरेश कश्यप के बेटे विपुल कश्यप आज सुबह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह यशवंत विहार कॉलोनी पहुंचे तो उनका पर्स जेब से नीचे गिर गया। जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका पर्स जेब में मौजूद नहीं था।

यह देखकर विपुल कि होश उड़ गए। इससे पहले की विपुल कश्यप सोशल मीडिया यूजर्स के माध्यम से पर्स ढूंढने का आग्रह करते, इससे पहले ही निशांत ने पर्स में मौजूद दस्तावेजों की सहायता से पर्स के मालिक का पता लगाया। जिसके बाद निशांत विपुल का पर्स लौटाने उनके घर पहुंचे।

बता दें पर्स में नकदी सहित पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे, जिसको लेकर विपुल को काफी चिंता सता रही थी। परंतु अब निशांत अत्री के द्वारा विपुल कश्यप का पर्स लौटा देने पर सांसद सुरेश कश्यप ने निशांत का बहुत आभार व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]