HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने हिमाचल के दस खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले आदेश जारी आदेश कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार बीडीओ सुरेंद्र कुमार को बालीचौकी मंडी, ओम पाल को धर्मशाला, सुशील कुमार अंब, हरी चंद अत्री बमसन, राजेश्वर भाटिया सुजानपुर टीहरा, प्रियंका निदेशक एवं मिशन मैनेजर कुल्लू, चेत राम सदर मंडी, ओम प्रकाश सलूनी चंबा, जगदीप सिंह नारकंडा और कुलवंत सिंह को चौंतरा मंडी ट्रांसफर किया गया है।