Loading...

सिरमौर / गश्त के दौरान मोटरसाइकिल से 12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 23 Jan 2026, 4:36 PM | Updated: 23 Jan 2026, 4:36 PM 0 min read

पुलिस गश्त के दौरान माजरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से हैरोइन बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिरमौर/माजरा

जोहड़ो के पास पुलिस की कार्रवाईपुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान जोहड़ो क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 12 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।दोनों आरोपी मौके से गिरफ्तारपुलिस ने मौके से इमरान पुत्र जमील अहमद निवासी मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब तथा रबिल हुसैन पुत्र शमशेर अली निवासी मिश्रवाला को गिरफ्तार किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जइस मामले में पुलिस थाना माजरा में धारा 22 व 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।