सिक्योरिटी गॉर्ड व सुपरवाइजर हेतु इस दिन यहां होगा रोजगार शिविर….
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला में 16 और 17 मई को शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला के अधिकारी जयकिशन ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं में 16 मई और रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला में 17 मई को शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी, छाती 80-85 सेमी, वजन 56 से ज्यादा 95 से कम, शैक्षणिक योग्यता उच्च स्कूल पास होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक मानदेय 16,500 से 19,500 रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा कार्य में तैनाती दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।